Agra News: प्लाट के सौदा में विवाद, बैंक मैनेजर दंपति ने कराया केस
आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: जगदीशपुरा क्षेत्र में करीब 2.20 करोड़ के प्लॉट सौदे को लेकर विवाद सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक पद पर कार्यरत एक दंपति ने प्लॉट विक्रेताओं पर रकम लेने के बाद बैनामा करने से मुकरने, मारपीट, जानलेवा हमला की कोशिश और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार पीड़ित शिंकी निवासी ओल्ड ईदगाह कालोनी ने बताया कि वह और उनके पति पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आवास विकास सेक्टर एक में एक प्लॉट का सौदा किया था। आरोप है कि एडवांस बैंक ऋण, बंधक खाते में भुगतान, टीडीएस, स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क सहित पूरी धनराशि प्रक्रिया के अनुसार अदा कर दी गई। 10 जुलाई को सदर तहसील में बैनामा होना था, लेकिन विक्रेता वहां नहीं पहुंचे। पीड़ित पक्ष का आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.