आगरा, अक्टूबर 21 -- Agra News: सिढ़पुरा कस्बे में प्रेमी के साथ रहने से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का ही शांति पाठ करा दिया। परिजनों ने शोक के कार्ड छपवाए और बेटी की तस्वीर रखकर उस पर माला चढ़ाई। बुधवार को हुए इस आयोजन में कार्ड देकर आमंत्रित किए गए लोग भी शामिल हुए। शांति पाठ से संबंधित कार्ड पुलिस को भी भेजा गया है। आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कस्बे की एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। परिजनों ने नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर न्यायालय में पेश किया। वहां युवती ने परिवार के साथ रहने के बजाय प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। युवती के बालिग होने के कारण न्यायालय ने उसे प्रेमी के साथ भेज दिया। इसके बाद परिजनों ने नाराजगी जताते हुए ...