Agra News: प्री नेशनल यूथ बास्केटबॉल के कैम्प में आगरा के चार खिलाड़ियों का चयन
आगरा, अक्टूबर 10 -- Agra News: आगरा के चार बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन नेशनल यूथ बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के लिए लगने वाले उत्तर प्रदेश टीम के कैम्प में हुआ है। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरी सिंह यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह से प्राप्त पत्र के अनुसार 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 41वीं नेशनल यूथ बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। चैम्पियनशिप में खेलने वाली उत्तर प्रदेश की टीम बालक और बालिका टीमों का कैम्प लगेगा। बालक और बालिका वर्ग का प्री नेशनल कैंप 10 से 24 अक्टूबर तक लगेगा। बालिका वर्ग का कैम्प एकलव्य स्टेडियम में व बालक वर्ग का गाजियाबाद में लगेगा। कैम्प के लिए सेंट एन्ड्रूज स्कूल के छात्र अभय राणा, बालिका वर्ग में सेंट एंथनीज की दीपिका चौहान, हर्षिता चौहान व गायत्री पब्लिक स्कूल की दीक्षा का चयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.