आगरा, नवम्बर 1 -- Agra News: सदर बाजार क्षेत्र में प्राइवेट कार पर हूटर और लाल नील लाइट लगाकर रौब गांठना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने बैरियर लगाकर कार को रुकवाया। जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। कार के आगे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। सदर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा किया है। सदर पुलिस के मुताबिक 31 अक्तूबर को सदर बाजार क्षेत्र में एक कार तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में दौड़ रही थी। कार पर प्राइवेट वाहन होने के बावजूद पुलिस की लाइट एवं हूटर लगा हुआ था। चौकी प्रभारी रिक्की पूनिया ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक नहीं रुका । इसके बाद बैरियर लगाकर कार को रोका गया। चालक ने अपना नाम शनि यादव (24) निवासी एत्मादपुर बताया। जांच में कार के आगे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में शनि पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवा...