आगरा, अक्टूबर 3 -- Agra News: पटियाली के निजी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे कासगंज लाए, जहां से रेफर करने के बाद बेहतर उपचार को ले जा रहे थे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर लौट आए और अस्पताल पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में आपसी समझौते के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। गत गुरुवार को 25 वर्षीय नीतू पत्नी पंकज कुमार निवासी राजा रिजौला थाना सिकन्दरपुर वैश्य को प्रसव के लिए पटियाली के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद रक्तस्राव अधिक होने से उसकी तबियत बिगड़ गई। रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे कासगंज लाए, जहां से अन्यत्र ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर पटियाली के निजी अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप ल...