आगरा, जुलाई 18 -- Agra News: फतेहाबाद के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई। संचालिका और स्टाफ अस्पताल बंद कर शव परिजनों को सौंपकर फरार हो गए। शनिवार को प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कविता पत्नी रमाशंकर निवासी गईयनपुरा (पिढौरा) ने बताया कि बहन सविता (19) पत्नी अवनीश कुमार निवासी भदरौली को 16 जुलाई को कस्बा फतेहाबाद के एक हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। प्रसव के कुछ समय बाद ही सविता की हालत खराब हो गई। हास्पिटल स्टाफ उसे आगरा ले गया। कुछ समय बाद हास्पिटल स्टाफ बहन का शव लेकर वापस लौटा। यह भी पढ़ें- प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा परिजनों को शव सौंप कर संचालिका और स्टाफ हास्पिटल बंद कर भाग गए। शनिवार सुबह परिजनों ने हास्पिटल पर आकर हंगामा किया। आरो...