Agra News: प्रशासन ने पटियाली में दो करोड़ की सरकारी जमीन कराई कब्जा मुक्त
आगरा, सितम्बर 4 -- Agra News: कस्बा के किला परिसर स्थित हजरत अमीर खुसरो पार्क के निकट स्थित दो करोड़ रुपये की कीमत की 15.5 बिस्वा सरकारी भूमि गुरुवार को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराई। एसडीएम के नेतृत्व व पुलिस की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीन की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासन ने दुबारा कब्जा या अतिक्रमण किए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। गुरुवार को एसडीएम पटियाली आतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस दो जेसीबी मशीनों के साथ सरकारी भूमि पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में जेसीबी ने सरकारी जमीन अतिक्रमण हटा दिया। एसडीएम ने बताया कि किला परिसर से जुड़ी सरकारी भूमि पर पिछले काफी समय से कब्जा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने भूमि की स्थिति की जांच कराते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.