Agra News: प्रयास ने लगाए 100 बोगनविलिया के पौधे, पक्षियों के लिए बांटे दाना पात्र
आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से लायंस क्लब आगरा प्रयास ने नए सत्र की अपनी पहली सेवा गतिविधि के तहत पालीवाल पार्क में 100 बोगनविलिया के पौधों का रोपण किया। हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पक्षियों के लिए दाना डालने वाले विशेष बर्तन (बर्ड फीडर) भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ.सीमा प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे और पक्षियों व अन्य जीवों के प्रति संवेदनशील बने, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और संतुलित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने लायंस क्लब आगरा प्रयास की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में जागरूकता लाने का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.