आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: रेलवे ने गाड़ी संƥ. 04161/04162 प्रŮयागराज-सीकर-Ůप्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। ट्रेन संगम के शहर प्रयागराज को खाटू श्याम को जोड़ेगी। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन प्रयागराज से 10 अगस्त से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को और सीकर से 11 अगस्त से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। ट्रेन प्रयागराज से सोमवार को शाम 5.10 बजे चलकर रात 1.50 बजे आगरा कैंट व मंगलवार सुबह 8.20 बजे सीकर पहुंचेगी। ट्रेन सीकर से मंगलवार दोपहर 3.25 बजे चलकर रात 11.05 बजे आगरा कैंट और अगले दिन बुधवार को सुबह 8.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन में 7 जनरल कोच, 10 स्लीपर कोच, 1 एसी थर्ड कोच लगा होगा। यह भी पढ़ें- अब गोविंदपुरी से बालाजी-खाटू श्याम को सीधी ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...