आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: श्री रामलीला महोत्सव के तत्वावधान में चल रहे मंचन में शुक्रवार को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। देव मंच पर श्री दिव्य रामलीला नाट्य कला ग्रुप के कलाकारों ने राज्याभिषेक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। मंचन के दौरान लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर नगरवासियों ने गायत्री परिवार के द्वारा लोक कल्याण के लिये आहुति दी। 5100 घी के दीपक जलाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के राजतिलक का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। यह भी पढ़ें- Mau News: घर-घर उतारी गई श्रीराम सहित चारों भाइयों की आरती पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। ...