आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित प्रथम ताज खेल महोत्सव 2026 इंटर-स्कूल खो-खो प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से 2 सितंबर तक मिल्टन पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में 73 विद्यालयों के 3500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर 19 बालक वर्ग प्रतियोगिता में बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा ने द्वितीय, लाइफलाइन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 बालक वर्ग में बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, बलूनी पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में द्वितीय, लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 बालक वर्ग में लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल ने प्रथम...