Agra News: पौधरोपण कर लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प
आगरा, जुलाई 28 -- Agra News: ऑल सेंट्स स्कूल के इको क्लब ने पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। एक पेड़, मां के नाम और हरित भविष्य की ओर कदम नारे के साथ छात्रों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता फैलाई। अभियान की शुरुआत प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय ने पौधा लगाकर की। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन और पौधों की नियमित देखरेख की शपथ दिलाई। कक्षा छह से 12 तक के छात्रों ने स्कूल परिसर और आसपास की भूमि पर नीम, पीपल, तुलसी, गिलोय और आम के 250 से अधिक पौधे लगाए। चेयरमैन त्रिलोक सिंह राणा और वाइस चेयरमैन युवराज राणा ने इस पहल को बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने वाला कदम बताया। यह भी पढ़ें- Palamu News: स्कूल परिसर में बच्चों ने किया पौधारोपण इको क्लब कोऑर्डिनेटर गौरव राज और प्रीति शर्मा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.