Agra News: पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की दी जानकारी
आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खंदौली में गुरुवार को विधिक एवं पॉक्सो ऐक्ट जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, गुड टच एवं बैड टच में अंतर, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में शिकायत करने की प्रक्रिया को भी समझाया। उन्होंने उच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान के बारे में भी बताया। स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, किशोरी स्वास्थ्य योजना, छात्रवृत्ति योजना, बाल सुरक्षा योजनाओं आदि की जानकारी बालिकाओं दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.