Agra News: पेयजल की समस्या का नहीं हो पा रहा निस्तारण
आगरा, अक्टूबर 3 -- Agra News: ज्योति नगर विकास समिति ने मोहल्ला ज्योति नगर में पेयजल के लिए पाइप लाइन डलवाकर जलापूर्ति कराए जाने के संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। सचिव कमरुल हसन ने बताया कि मोहल्ला ज्योति नगर निकट शहीद नगर वार्ड संख्या 97 में आता है। अनेकों बाद प्रार्थनापत्र देने के बाद भी पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। लोगों को पेयजल भी क्रय कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। ताजमहल से सटे क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी द्वारा घर घर पानी अमृत योजना के अंतर्गत घर घर नल से जल का लाभ दिया जा चुका है। यह क्षेत्र ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित होने पर भी पेयजल का कोई लाभ इस क्षेत्र को नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.