Agra News: पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का दिया संदेश
आगरा, अगस्त 1 -- Agra News: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृप्ता चौधरी द्वारा शनिवार को दीवानी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं पर्यावरण के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधरोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ तथा अधिकाधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर अपर जिला जज अमरजीत, सीजेएम शारिब अली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.