Agra News: पेट्रोल डालकर जलाया मेन गेट, उड़ाई लाखों की ज्वैलरी और नगदी
आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: पत्नी का इलाज कराने भरतपुर गए युवक के मकान को चोरों ने निशाना बना डाला। पहले पेट्रोल डालकर घर का मेन गेट जलाया। इसके बाद कमरों और अल्मारियों के ताले चटकाकर नकदी, ज्वैलरी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद कॉलोनी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र स्थित साईनाथ कॉलोनी बिचपुरी की है। पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को वह पत्नी का इलाज कराने भरतपुर गए थे। 23 जुलाई को घर लौटे तो हालात देखकर सन्न रह गए। घर का मेन गेट जला हुआ था। कमरों में लगे ताले टूटे हुए थे। अंदर कमरों और अल्मारियों में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित का आरोप है कि चोर घर में रखे सोने के आभूषणों के अलावा 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 25 हजार की नकदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.