आगरा, अक्टूबर 28 -- Agra News: आगरा रेल मंडल में रेलवे पेंशनर्स की सुविधा को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगेंगे। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि शिविर 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे। शिविर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 1 से 30 नवंबर तक, ईदगाह स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में 10 नवंबर को, धौलपुर स्टेशन पर 15 नवंबर को, आगरा फोर्ट स्टेशन पर 20 नवंबर को, मथुरा लोको लॉबी/स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर 17 व 18 नवंबर को शिविर में रेलवे पेंशनर्स डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। शिविरों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में सहायता प्रदान करने के लिए डीआरएम कार्यालय में मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी कल्याण निरीक्षकों सहित संबंधित कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दिव्यांगों को काउंटर नंबर एक पर देना होगा...