Agra News: पूर्व सैनिकों व वीरनारियों की सुविधा को हुआ पेंशन मेला
आगरा, अक्टूबर 27 -- Agra News: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीरनारियों के लिए पेंशन मेला आयोजित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने बताया कि स्पर्श पेंशन मेले में मुख्यालय उत्तर भारत एरिया, बरेली एवं स्टेशन हेडक्वार्टर, आगरा से आई वेटरन्स ब्रांच की टीम द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की पेंशन तथा पारिवारिक पेंशन से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। मेले में ईसीएचएस स्मार्ट कार्ड, जीवन प्रमाण पत्र तथा पूर्व सैनिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। समस्याओं के समाधान के लिए कर्नल संजय कुमार, एएजी वेटरन्स, मुख्यालय उत्तर भारत एरिया, बरेली, सूबेदार मेजर पीसी शर्मा एवं उनकी टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.