आगरा, सितम्बर 12 -- Agra News: रकाबगंज निवासी एक महिला ने अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपित पूर्व पति उसके वर्तमान पति को छोड़ने का दबाव बना रहा है। अन्यथा की स्थिति में निजी फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब करीब 18 साल पहले उसकी शाद बालूगंज निवासी शम्मी सेठ से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। आरोप है कि नौ जुलाई 2026 को शम्मी सेठ उसके वर्तमान घर पर आया। गली गलौज करने लगा। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने वर्तमान पति को छोड़ने का दबाव बनाया। कहने लगा कि छोड़कर वापस आ जा। नहीं तो निजी फोटो वायरल कर देगा। पीड़िता का दावा है कि आरोपित ने जान से मारने की भी धमकी दी है। वह और उसका परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने आरोपित क...