आगरा, नवम्बर 14 -- Agra News: महाराजा अग्रसेन एल्युमनी इनिशिएटिव फॉर चैरिटी की ओर से शनिवार को धूलियागंज स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सात मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अध्यक्ष विजय कुमार बंसल एवं महामंत्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। अमोल अग्रवाल ने बताया कि पूर्व छात्र सम्मेलन में विद्यालय के विकास, जीर्णोद्धार और विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया था। इस मौके पर दीपक वार्ष्णेय, अभिनव भार्गव, मनीष मित्तल, शिव शंकर शर्मा, अनूप गोयल, सीए प्रमोद चौहान, विशाल बंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...