Agra News: पुष्पांजलि में जलभराव, महापौर ने किया निरीक्षण
आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट में बुधवार को बारिश के दौरान महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने निरीक्षण किया। यहां नाला चौक होने के कारण जलभराव होने पर सफाई शुरू कराई। दिल्ली गेट पर पुष्पांजलि अपार्टमेंटो की बिल्डिंगों में 2 दिन से चल रही बारिश के कारण पानी भर गया है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान और स्थानीय निवासियों की सूचना पर आज महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया गया। पुष्पांजलि अपार्टमेंट नीचे होने के कारण यहां बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। इस बार नालों की ठीक से सफाई न होने के कारण यह पानी रुक गया। मदिया कटरा से होकर रवि हॉस्पिटल के नीचे होते हुए यह नाला दिल्ली गेट होते हुए हरी पर्वत चौराहा तक जाता है। इधर सीएम ग्रिड्स का काम होने के कारण छोटे नालों की भी रुकावट हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.