Agra News: पुलिस से नाराज महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ी
आगरा, जुलाई 5 -- Agra News: थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस की कार्यशैली से नाराज महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस के शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही महिला नीचे उतरी। मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाली महिला तुरसा देवी मूल रूप से फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की है। वह वर्तमान में पति सूरज सिंह के साथ किरावली कस्बे में किराए के मकान में रह रही है। टॉवर से उतरने के बाद तुरसा देवी ने बताया कि कुछ समय पहले तहसील किरावली के सामने उसके पति से मारपीट हुई थी। तुरसा देवी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तो की लेकिन वह केवल औपचारिक रही। आरोपितों के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.