आगरा, अगस्त 27 -- Agra News: पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करने के मामले में आरोपित बबली उर्फ गुलाम मुर्तजा निवासी शमसाबाद को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित द्वरा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र मंजूर करने के आदेश दिए। थाना शमसाबाद के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कांति प्रसाद मय फोर्स के साथ मोहल्ला टोला में दो पक्षों के मध्य हुए झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव किया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध स्वयं ही 11 मार्च 2026 को बलवा, हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मामले में दो अगस्त से जेल में निरुद्ध आरोपित की ओर से अधिवक्ता कौशल कुमार ने किसी पुलिसकर्मी के फायर आर्म्स से घायल नहीं होने एवं स्वतंत्र गवाह न होने का तर...