Agra News: पुलिस ने नष्ट की 2.10 लाख रुपये की 530 लीटर शराब
आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: ढोलना थाना पुलिस ने शुक्रवार को 58 मामलों में जब्त की गई दो लाख दस हजार रुपये की कीमत की 530 लीटर शराब नष्ट कराई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। नायब तहसीलदार व सीओ की निगरानी में जेसीबी से गड्ढा खोदकर शराब को नष्ट कराने की कार्रवाई पूरी की गई। ढोलना थाना पुलिस ने विभिन्न 58 मामलों में 530 लीटर शराब जब्त की थी। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए थे। इन सभी मामलों में विधिक प्रक्रिया पूरी होन के बाद न्यायालय ने माल के विनिष्टीकरण के आदेश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार, सीओ सिटी आंचल चौहान, आबकारी निरीक्षक अमित कुमार, निरीक्षक क्राइम वीरेंद्र कुमार भारती ढोलना इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.