आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते समय नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विकास सक्सेना को सूचना मिली थी कि कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर में लोग जुआ खेल रहे हैं। उन्होंने सूचना को पुख्ता करने के बाद जुआ के अड्डे पर छापा मारने के लिए एसआई राकेश बाबू, एसआई अमर सिंह, एसआई मनोज शर्मा व कांस्टेबल नीरज, प्रदीप व विवेक की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर में छापा मारकर मौके से ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुए के फड़ से 5,300 रुपए नगद और ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लवकुश पुत्र सुरेश चंद्र, इंतजाम पुत्र नबी, जयदेव सिंह पुत्र राम सरूप, टीटू पुत्र राजाराम, भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम, अमन पुत्र राजकुमार, मनोज पुत्र...