Agra News: पुलिस टीम पर हमले के आरोपित को मिली जमानत
आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोपित शिवम बघेल निवासी करबना ताजगंज का जमानत प्रार्थना पत्र अदालत ने मंजूर कर लिया है। आरोपित की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रकाश शर्मा ने तर्क दिए कि मेडिकल में पुलिस कर्मी के गोली के घाव नहीं पाए गए। आरोपित को गुडवर्क दिखाने के लिए फंसाया गया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार थाना ताजगंज के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने फोर्स के साथ 28 अप्रैल 25 को घेराबंदी कर बदमाशों की बाइक रुकवाने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायर किए। जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपित शिवम और उसका साथी प्रियांशु घायल हो गया। यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मी से अभद्रता के आरोपित को मिली राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.