आगरा, अगस्त 4 -- Agra News: थाना सिकन्दरपुर वैश्य के ओम नगरिया चौराहा कादरगंज खाम पर पुरानी रंजिश को लेकर एक दुकानदार को नामजदों ने पीट दिया। थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में नगला डढइया निवासी अमर सिंह ने बताया है कि घटना गत दो अगस्त की सुबह नौ बजे की है। वह ओम नगरिया चौराहा कादरगंज खाम स्थित अपनी दुकान पर बैठा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर अजय, विजय, सचिन, शंभू, हरेंद्र, सतेंद्र निवासीगण नगला जगमोहन सिकंदरपुर वैश्य पहुंचे और लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की, तमंचा से जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

नाली के विवाद में मारपीट सोरों कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पुख्ता गांव में नाली के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। ओमपाल पुत्र देवेंद्र सि...