आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: शाहगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक और उसकी मौसी के साथ लाठी-डंडों व बेल्ट से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पृथ्वीनाथ फाटक निवासी प्रिंस सिंह के मुताबिक 24 अगस्त की रात वह अपनी मौसी मधु गुप्ता के साथ था। आरोप है कि इसी दौरान सुमित, दुशाल, सेटी और संजय वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों के साथ लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट कर दी। हमले में प्रिंस के मुंह, सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। बीच बचाव करने पर उसकी मौसी से भी मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...