Agra News: पार्वती घाट पर चला महासफाई अभियान
आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से पार्वती घाट और बल्केश्वर चौराहा क्षेत्र में प्लॉग रन, श्रमदान एवं महासफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों, विभिन्न जोनों के जोनल स्वच्छता अधिकारियों (जेडएसओ), सफाई मित्रों और सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने भाग लेकर स्वच्छ एवं सुंदर आगरा का संदेश दिया। अभियान में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार यादव और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम उपस्थित रहे। सभी जोनों के जेडएसओ भी अभियान में शामिल हुए। छत्ता जोन की एसएफआई रचना गुप्ता, जोनल इंचार्ज गुलफाम अंसारी सहित नगर निगम की टीम ने सफाई गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की।अभियान के दौरान प्लॉग रन के माध्यम से सड़क और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों से कचरा एकत्र किया गया। इसके बाद पार्वती घाट और आस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.