Agra News: पार्टी के लिए पैसे न देने पर युवक से की मारपीट
आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: सदर बाजार के राजपुर चुंगी क्षेत्र में पार्टी के लिए पैसे न देने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रेमनगर निवासी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रिंकू काम से घर लौट रहा था। रास्ते में गौतम और शेखर, रिंकू, राजू और दीपक निवासी प्रेम नगर ने उसे रोक लिया। बोले कि आज तुझे हफ्ता मिला होगा, पार्टी करने के लिए तीन हजार रुपये मांगने लगे। रिंकू ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.