Agra News: पार्किंग विवाद में प्रबंधक-प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी
आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: सिकंदरा क्षेत्र स्थित बालमुकुंद रामचंद्र बजारी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक ने एक व्यक्ति पर विद्यालय में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और प्रधानाचार्य का पीछा करने का आरोप लगाया है। प्रबंधक विवेक कुमार ने पुलिस आयुक्त से शिकायत में बताया कि कमल किशोर विद्यालय में पहुंचकर उन्हें और प्रधानाचार्य रेनू चौधरी को धमका रहा है। आरोप है कि प्रधानाचार्य और उनकी बेटी का विद्यालय से घर तक पीछा भी किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक विक्टोरिया इंटर कॉलेज में पार्किंग संचालन को लेकर विवाद के बाद रंजिश बढ़ी। सिकंदरा पुलिस ने आरोपित कमल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.