Agra News: पारोली सिकरवार में एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ काटे
आगरा, अगस्त 23 -- Agra News: तहसील क्षेत्र के गांव पारोली सिकरवार में एक दर्जन से अधिक हरे नीम और बेर के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल सामग्री की पुष्टि नहीं करता। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ों का कटान हो रहा है, लेकिन वन विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। उनका कहना है कि ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में होने के बावजूद पेड़ों की कटाई नहीं रुक रही है। वन क्षेत्राधिकारी विशाल राठौर ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.