Agra News: पापांकुशा एकादशी पर पंचकोसीय परिक्रमा लगाकर कमाया पुण्य
आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र सोरों में गुरुवार को पापांकुशा एकादशी पर ब्राह्मण कल्याण सभा और शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयुक्त संयोजन में पंचकोशीय परिक्रमा संपंन हुई। श्रद्धालुओं ने हरपदी गंगा में स्नान, भगवान वराह का पूजन किया। हरपदी की परिक्रमा लगाकर पंचकोसीय के लिए पथ पर आगे बढ़े। परिक्रमा मार्ग में समाजसेवियों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। गुरुवार प्रातः आठ बजे श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी स्थित श्रीगंगाजी में स्नान किया। भगवान श्री वराह नारायण के मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन एवं दर्शन किए। इसके बद पंचकोशीय परिक्रमा शुरू हुई। ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पांडेय ने पापांकुशा एकादशी का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्त्व बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.