आगरा, सितम्बर 17 -- Agra News: पचकुइयां रोड पर रेलवे पुल के पास जलकल विभाग की पानी की पाइप लाइन लीक होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिन से यहां पानी बह रहा है जिससे सड़क पर गड्ढे हो गए हैं और इनकी वजह से हादसे हो रहे हैं। जलकल विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है बावजूद इसके वहां लाइन लीकेज को दुरुस्त नहीं किया गया। एमजी रोड पर ट्रैफिक कम करने को एमजी रोड टू के नाम पर एक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई थी। इसके तहत कलेक्ट्रेट चौराहे से तहसील रोड, पचकुइयां, कोठी मीना बाजार, साकेत कॉलोनी, मारुति एस्टेट रोड, बोदला और बिचपुरी रोड से शास्त्रीपुरम होकर दिल्ली रोड पर पहुंचा जा सकता है। अब इस रोड पर सीएम ग्रिड के तहत मॉडल रोड बनाने का काम चल रहा है। जिससे वहां दिन भर जाम रहता है। अब पिछले कई दिन से यहां र...