आगरा, अगस्त 23 -- Agra News: लोहामंडी क्षेत्र में पांच किलो चांदी के लेन -देन को लेकर विवाद सामने आया है। गोकुलपुरा निवासी चांदी पॉलिश कारोबारी मयंक यादव ने संदीप वर्मा और उसके परिजनों पर करीब 15 लाख रुपये कीमत की चांदी हड़पने, धोखाधड़ी करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मयंक ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसका संदीप वर्मा निवासी बागराम सहाय पुनिया पाड़ा लोहामंडी से व्यावसायिक संबंध था। आरोप है कि संदीप ने उससे पांच किलो चांदी ली। उसे अपने काम में लगा लिया। चांदी लौटाने के बजाय उसने चेक दे दिया। कहा, थोड़ा समय दे दो। जान पहचान होने के कारण पीड़ित उसे समय देता रहा। आरोप है कि 14 जुलाई को मयंक अपने चाचा संजय यादव के साथ बकाया चांदी मांगने पहुंचा तो संदीप, उसकी पत्नी गौरी...