Agra News: पश्चिमी गेट पर स्कैनिंग मशीन सही कराई
आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: ताजमहल पर सुरक्षा जांच के दौरान पर्यटकों को होने वाली परेशानी अब कम होने लगी है। यहां करीब आठ माह से खराब पड़ी स्कैनिंग मशीनें सही करने का काम शुरू कर दिया गया है। पश्चिमी गेट पर मशीन सही हो गई हैं। अब सीआईएसएफ के जवानों को जांच में अब ज्यादा समय नहीं लग रहा है। इससे लाइनें कम हो गई हैं। स्कैनिंग मशीनों के जरिए पर्स, बैग और अन्य सामान की जांच आसानी से हो रही है। पूर्वी गेट पर लगी स्कैनिंग मशीन को भी शुरू करने की तैयारी है। आगामी कुछ दिनों में इसके चालू होने की उम्मीद है। इसके बाद दोनों प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच और अधिक सुगम हो सकेगी। पर्यटकों के साथ सीआईएसएफ के जवानों को भी राहत होगी। सुरक्षा जांच में कम समय लगेगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.