Agra News: परिषदीय बच्चों ने मिड-डे मील में खाया हलवा, बदला मेन्यू
आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए मिड-डे मील व्यवस्था में बदलाव किया है। बीते शुक्रवार को परिषद के 2,491 स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन में हलवा दिया गया। अब प्रत्येक शुक्रवार को बच्चे अलग-अलग व्यंजन का स्वाद लेंगे। इसमें हलवा और नमकीन सूजी का उपमा भी शामिल है। प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और नियमितता पर विशेष जोर दे रही है। जिला समन्वयक अधिकारी (मध्याह्न भोजन) लवली सिंह ने बताया कि नए मेन्यू के तहत बच्चों को भोजन में विविधता देने की व्यवस्था की गई है। निर्धारित मेन्यू के अनुसार पहले और तीसरे शुक्रवार को मिक्स दाल-चावल या खिचड़ी दी जाएगी। वहीं दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को हलवा और नमकीन सूजी का उपमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.