Agra News: पदयात्रा रोकने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
आगरा, सितम्बर 28 -- Agra News: समान अधिकार पार्टी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन की पदयात्रा रोके जाने और थाना प्रभारी फरह पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया गया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि पार्टी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन चला रही है। पार्टी ने आगरा के रावली मंदिर से मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक पदयात्रा की घोषणा की थी। उनके अनुसार मथुरा सीमा के रैपुरा जाट में यात्रा रोक दी गई और पदाधिकारियों से अभद्रता की गई। ज्ञापन में थाना प्रभारी फरह के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग की गई। इस दौरान मनोज गुप्ता, सतीश भारद्वाज, महेश बघेल, सलीम खांन और शिवांगी शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.