आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: सिकंदरा के देहतोरा स्थित ममता विहार कॉलोनी फेस दो महिला से अश्लील टिप्पणी करने का विरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है आरोपितों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दंपति और उनकी भाभी से जमकर मारपीट की। जाति सूचक शब्द बोलने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहतोरा निवासी प्रेमसिंह के मुताबिक 23 सितंबर की सुबह करीब 6:40 बजे उनकी पत्नी लक्ष्मी और भाभी विनेश घर के बाहर सफाई कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले नितेश ने लक्ष्मी पर अश्लील टिप्पणी की ।विरोध करने पर नितेश ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को बुला लिया। आरोप कि सभी लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द कहने लगे। इसके बाद प्रेम सिंह और उनकी पत्नी और भाभी साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने लक्ष्मी ...