Agra News: पत्नी ने पति पर लगाया बदनाम करने का आरोप
आगरा, अक्टूबर 5 -- Agra News: जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति से विवाद चल रहा है। वह फिलहाल अपने माता पिता के साथ रह रही है। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि पति व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से उसके बारे में आपत्तिजनक बातें प्रसारित कर उसे बदनाम कर रहा है। वह लगातार गाली गलौज भी करता है। आरोप है कि पति उसके मायके वालों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। वह डरी हुई है। महिला ने पुलिस को सोशल मीडिया से जुड़े स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के तौर पर पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.