Agra News: पति से कहासुनी पर महिला ने खाया विषाक्त, जिला अस्पताल में भर्ती
आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव बनूपुरा घटियारी में पति से कहासुनी पर गर्भवती महिला ने विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के मुताबिक गांव बनूपुरा घटियारी निवासी 25 वर्षीय हिना पत्नी राज मोहम्मद की पांच वर्षीय बेटी माहिरा कक्षा एक की छात्रा है। हिना के पति राज मोहम्मद ने बताया कि गुरुवार को स्कूल में शिक्षिका ने उनकी बेटी को डांट दिया था, जिससे वह रोती हुई घर पहुंची। उसकी पत्नी बेटी की शिकायत लेकर स्कूल जा रही थी, जब उसने रोका तो उससे कहासुनी हो गई। इसी बात पर उसने गुरुवार सुबह करीब नौ बजे विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने महिला को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.