Agra News: पटियाली में सड़क किनारे नाली में मिली नवजात
आगरा, अगस्त 4 -- Agra News: मोहल्ला जोशियान में मंगलवार तड़के सड़क किनारे नाली में नवजात पड़ी मिली। आसपास के लोगों ने नवजात को नाली में रोता देखा तो बाहर निकाल लिया और घटना से पुलिस को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर चाइल्ड केयर टीम ने नवजात को संरक्षण में ले लिया और अपने साथ ले आई। घटना मंगलवार की सुबह करीब चार बजे की है। मोहल्ला जोशियान निवासी महावीर यादव घर से बाहर निकले तो सड़क किनारे नाली से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह नजदीक गए तो नाली में मासूम बच्ची पडी दिखाई दी। उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। मोहल्ले की निवासी शशि पत्नी विष्णु ने बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया और घर लेकर चली गईं। सूचना मिलने पर पटियाली पुलिस के अपराध निरीक्षक गुलाब सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.