आगरा, अगस्त 18 -- Agra News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पटियाली इकाई ने मंगलवार को कस्बा में युवा संकल्प यात्रा निकाली। युवा संकल्प यात्रा का कस्बा के मुख्य बाजार में भ्रमण कराया गया। यात्रा के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के उत्थान और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। युवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार रामनारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार, प्रांत कार्यालय मंत्री एवं प्रवास कार्यकर्ता अभिषेक मौर्य, यात्रा संयोजक अम्बुज द्विवेदी, नगर मंत्री मेघा राठौर और विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान प्रांत सह एसएफडी संयोजक अंकित पाठक, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक अनंत प्रताप सिंह, विभाग संयोज...