आगरा, जुलाई 14 -- Agra News: पटियाली कस्बे में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। गांव नगला खिन्नी निवासी 55 वर्षीय ईश्वर दयाल पुत्र हीरा लाल मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मुख्य चौराहे से पैदल अपने गांव लौट रहे थे। अलीगंज रोड पर पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके प...