Agra News: न्यू मिल्टन स्कूल में हुआ छात्र परिषद का गठन
आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: न्यू मिल्टन पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक केके सिंह और प्रधानाचार्य सुष्मिता सिंह ने किया। उप-प्रधानाचार्य रश्मि की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ललित श्रीवास्तव, फरीदा जहां और वन्दना आहूजा ने बैज व सैश प्रदान किए। इसके बाद छात्र परिषद के पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक पूरा करने की शपथ दिलाई गई। पवन सोनी और शालिनी कुलश्रेष्ठ ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.