Agra News: नौ वर्षीय दिव्यांग को मिली नई जिंदगी की उम्मीद
आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: आगरा विकास मंच की ओर से 117, जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग सेंटर में नि:शुल्क अस्थि रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 22 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें एक मरीज को जोड़ प्रत्यारोपण (जॉइंट रिप्लेसमेंट) के लिए चयनित किया गया। उसका ऑपरेशन लागत मूल्य पर कराया जाएगा। रामपुरा लादूखेड़ा निवासी 9 वर्षीय दिव्यांग बालक रामनरेश अपने पिता के साथ उपचार के लिए पहुंचा। जन्म से दिव्यांग होने के कारण वह घिसटकर चलने को मजबूर था, जिससे पीठ और पैरों में गंभीर घाव हो गए थे। आर्थिक तंगी के कारण परिवार उसका समुचित इलाज नहीं करा पा रहा था। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने बालक के घावों की ड्रेसिंग कर उपचार शुरू कराया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। आगरा विकास मंच ने रामनरेश को व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.