आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: सेक्टर-4 आवास विकास कॉलोनी स्थित होली पब्लिक जूनियर कॉलेज के सभागार में स्वर्गीय हरेश तोमर मेमोरियल अंतर्विद्यालयी आठवीं समूह नृत्य चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन संजय तोमर, को-डायरेक्टर शिविका तोमर, प्रबंधक श्रेयांक तोमर तथा प्रधानाचार्या सोनिका चौहान कॉर्डिनेटर ज्योति शर्मा एवं खुशबू मनचंदा ने किया। प्रतियोगिता की थीम "द आर्ट ऑफ मोशन" रही। सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने आकर्षक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना अत्...