आगरा, जुलाई 18 -- Agra News: आगरा विकास मंच द्वारा 117, जयपुर हाउस स्थित निशुल्क दिव्यांग केंद्र पर आयोजित निशुल्क हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर में 21 मरीजों का परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत एक मरीज का चयन जोड़ प्रत्यारोपण (ज्वाइंट रिप्लेसमेंट) के लिए चयनित किया गया। जबकि अन्य मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.विमांशु जैन ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। आवश्यकता के अनुसार मरीजों को आगे के उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श के लिए डॉ.रमेश धमीजा, डॉ.अरुण जैन, डॉ.विजय कतयाल तथा डॉ.विनय अग्रवाल के पास भेजा गया। सभी चिकित्सकों ने मरीजों को निशुल्क परामर्श देकर जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर में...