आगरा, सितम्बर 2 -- Agra News: फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आई एंड माइंड क्लिनिक राजपुर चुंगी की ओर से होटल के कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें आई एंड माइंड क्लिनिक की ओर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा उपाध्याय और डॉ. अम्बर तिवारी (मानसिक, भावात्मक एवं नशामुक्ति रोग विशेषज्ञ) ने होटल स्टाफ का परीक्षण कर परामर्श दिया। इस दौरान आंखों में तनाव, जलन एवं पानी आने जैसी समस्याओं के साथ-साथ तनाव, नींद की समस्या, मानसिक थकान आदि से पीड़ित सामने आए। इस दौरान अभिजीत सारस्वत, राहुल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...