आगरा, अगस्त 12 -- Agra News: एकता थाना क्षेत्र के बरौली अहीर में निर्माणाधीन मकान से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी हो गई। मकान मालिक महेंद्र सिंह ने मजदूर मोहित निवासी बरौली अहीर पर चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित के अनुसार वह अपने घर में निर्माण कार्य करा रहा है। 24 जुलाई को घर की अलमारी से पांच सोने की अंगूठी, कानों के झुमके और 15 हजार रुपये गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद सामान और नगदी नहीं मिली। पीड़ित ने निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे मोहित पर चोरी का संदेह जताया है। शिकायत के मुताबिक घटना के बाद से मोहित का मोबाइल फोन बंद है। और वह अपने घर नहीं है। जिससे उस पर शक गहरा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...